शामली निवासी बल्लेबाज वियान राणा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शामली निवासी बल्लेबाज वियान राणा
मुजफ्फरनगर। शामली के वियान राणा को उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम में चुना गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की इस टीम की घोषणा मंगलवार को कानपुर में की गईं, जो 25 जनवरी से जयपुर में होने वाली राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में भाग लेगी।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर के अनुसार दाएं हाथ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज वियान शामली जनपद के इस्लामपुर कसौली गांव के विजेंदर राणा के पुत्र हैं, जो कि मुजफ्फरनगर में ही एमजी पब्लिक स्थित स्कूल में एमसीएम में कोच गौरव के पास अभ्यास करते हैं। वियान ने हाल ही में अंतर जिला और अंतर जोनल में अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। छोटे कद के वियान के उत्तर प्रदेश टीम में चुने जाने पर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है। एसोसिएशन के चेयरमैन भीम कंसल और अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने वियान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।