फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अब से पहले पकड़े जा चुके पाकिस्तानी आतंकी वारस व जकारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के मदरसे से शिक्षा प्राप्त आजाद व सुहेल के कारण जनपद मुुजफ्फरनगर का नाम एक बार फिर आतंकी गतिविधियों में बदनाम हुआ है। जनपद में अब से पहले भी आतंकी संगठन के सदस्य पाकिस्तान निवासी अब्दुल वारस, मोहम्म्द जकारिया पकड़े गए हैं। जिले में रहने वाले कई लोग भी गैर जनपदों में गिरफ्तार किए गए। इन गतिविधियों के बाद जिले का खुफिया तंत्र अलर्ट हुआ है।
विज्ञापन


वर्ष 1995 से 2000 के समय में मुजफ्फरनगर राष्ट्र विरोधी व आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे लोगों की शरणस्थली बना दिखाई दे रहा था। इस दौरान जिले में आतंकी गतिविधि को लेकर कई मामले सामने आए। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से हथियार बरामद किए और आरोपियों को जेल भिजवाया था। इनमें पाकिस्तान निवासी अब्दुल वारस व मोहम्मद जकारिया शामिल थे।
इन्हें किया गिरफ्तार-
- वर्ष 1996 में पाक आतंकवादी मोहम्मद जकारिया को मुजफ्फरनगर में हथगोलों के साथ पकड़ा गया। जानसठ के गांव मेहलकी निवासी तस्लीम को भी पाक के हथगोलों के साथ खुफिया तंत्र ने पकड़ा था।
विज्ञापन

- वर्ष 1999 में जानसठ क्षेत्र निवासी कारी सलीम को आसाम में हरकल उल मुजाहिदीन क ऐरिया कंमाडर के रूप में गिरफ्तार किया गया था।
- वर्ष 2000 में बुढ़ाना के गांव जौला में रह रहे पाक आतंकवादी मोहम्मद वारस को हथियारों के साथ पकड़ा गया था।
- मोदीनगर में रोडवेज बस में विस्फोट के मामले में मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर निवासी इलियास की संलिप्तता सामने आई थी।
- जुलाई 2017 में नई मंडी क्षेत्र निवासी संदीप शर्मा उर्फ आदिल को जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधि केे चलते पकड़ा गया था।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बुढ़ाना के मदरसे में पढ़ने वाले दो युवकों के अहमदाबाद में आतंकी गतिविधि में पकड़ा जाना अत्यंत निंदनीय है। शिक्षाविदों, मौलवी व मदरसा संचालकों को आगे आकर ऐसे लोगों को पकड़वाना चाहिए। मदरसों व स्कूलों की जांच होनी चाहिए कि वहां पर क्या पढ़ाई कराई जा रही है। देश से बड़ा कोई नही है।
-
दाऊद अरबिया दारुल उलूम अजीजिया मदरसे में संचालकों से पूछताछ

- अहमदाबाद में तीन संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी के बाद जांच करने पहुंची पुलिस

बुढ़ाना। गुजरात के अहमदाबाद में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी आजाद व सुहेल ने कस्बे के दाऊद अरबिया दारूल उलूम अजीजिया मदरसे में कुरान शरीफ की पढ़ाई की है। पुलिस ने मदरसे में जाकर मदरसा संचालक दाऊद सहित सभी संचालकों से पूछताछ की।

कस्बे के दाऊद अरबिया दारूल उलूम अजीजिया मदरसे में मंगलवार को लखनऊ से एटीएस टीम के आने की अफवाहें उड़ती रही। बुढ़ाना इंस्पेक्टर सुभाष अत्री पुलिस बल के साथ मदरसे में पहुंचे। उन्होंने मदरसा संचालकों से पूछताछ कर जानकारी ली।
मदरसा संचालक ने बताया कि शामली जनपद के झिंझाना का रहने वाला आजाद यहां कुरान शरीफ पढ़ने आया था। लॉकडाउन के दौरान वह यहां से चला गया था। उसका सभी रिकार्ड मदरसे में मौजूद हैं। लखीमपुर खीरी निवासी मोहम्मद सुहेल कुछ समय पहले यहां आया है। वह कुरान शरीफ की पढ़ाई करता है। पिता के बीमार होने की बात कहकर वह 5 नवंबर को छुट्टी लेकर गया था। बताया गया कि खुफिया विभाग टीम ने भी मदरसे में पहुंच कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें