फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों की हो सुरक्षा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दने आये सकुलर फ्रंट के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों की हो सुरक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर सेक्युलर फ्रंट ने संयुक्त रराष्ट्र संघ जेनेवा के महासचिव के नाम एडीएम प्रशासन अमित सिंह को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले की निंदा की गई। यह भी कहा गया कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर प्रतिदिन हमले हो रहे हैं। इनकी सुरक्षा की जाए। पाकिस्तान की घटनाएं शर्मनाक और मानवता के आदर्शों के विरुद्ध हैं। धार्मिक मूल्यों को शर्मसार करने वाली हैं। संगठन इन घटनाओं की निंदा करता है। पाकिस्तान की सरकार को आदेश दिया जाए कि वह दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। ज्ञापन देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, गौहर सिद्दीकी, सुखदर्शन सिंह बेदी, रेवती नंदन सिंघल, राकेश त्यागी, बाबू रौनक, अमीर आजम, महबूब आलम, अकील राणा, ताहिर कासमी, इकराम कस्सार, संजय मित्तल, कृष्ण गोपाल मित्तल, अमरजीत सिडाना, सलीम मलिक, बदरूज्जमा खान, शमीम कस्सार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भारतीय किसान संगठन ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के खिलाफ पीएम के नाम ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि एक कार्यक्रम में बालियान ने जाट बिरादरी को ही किसान बताया है। बाकी जातियों को मजदूर बता दिया है। इसकी वीडियो भी चल रही है। संजीव बालियान का यह बयान किसानों का अपमान है। ज्ञापन देने वालों में ठाकुर पूरण सिंह, राधे ठाकुर, शेखर गुर्जर, कुशलपाल, कृष्णपाल, प्रमोद पुंडीर, मोतीराम, नौशाद, शमशाद, राजपाल सिंह, बबली शर्मा, राजसिंह, बिजेपाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें