फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : पानीपत-खटीमा मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हुआ पीएसी वाहन, चार जवान घायल, तीन गंभीर

Wed, 19 May 2021 09:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

बताया गया कि सभी जवान जिले के कवाल गांव की अस्थाई जेल से ड्यूटी पूरी कर जानसठ लौट रहे थे कि रास्ते में पीएसी वाहन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात हुए एक भीषण हादसे में पीएसी के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि जानसठ क्षेत्र में पानीपत खटीमा मार्ग पर एक तेज रफतार ट्रक ने पीएसी के वाहन में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि जवान बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सभी जवान कवाल गांव की अस्थाई जेल से ड्यूटी पूरी कर देर रात पीएसी वाहन में सवार होकर जानसठ जा रहे थे। इसी बीच पानीप- खटीमा मार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से हादसा हो गया। हादसे में जहां पीएसी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने चारों घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार तीन जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि चिकित्सकों के मुताबिक एक जवान को मामूली चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें