फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की बोतलों के दस लाख से अधिक ढक्कन और रेपर बरामद

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पकड़ा गया अवैध शराब का पैकेजिग समान पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शराब की बोतलों के दस लाख से अधिक ढक्कन और रेपर बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीरो ड्रग्स अभियान के तहत पुलिस ने डेढ़ साल से फरार चल रहे मैटीरियल सप्लायर व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से शराब की बोतलों के दस लाख से अधिक नकली ढक्कन, रेपर व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि करीब डेढ़ साल पूर्व जनपद पुलिस ने नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था, जिसमें दस से अधिक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। जांच में दिल्ली के शाहदरा निवासी चमनलाल उर्फ सागर का नाम सामने आया था, जो नकली शराब बनाने वाले आरोपियों को शराब की बोतलों के ढक्कन व रेपर सप्लाई करता था। चमनलाल फरार चल रहा था। एसएसपी ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस ने रुड़की रोड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें वांछित चल रहे चमनलाल उर्फ सागर के साथ ही शाहदरा के विवेक विहार निवासी गोविंदराम, मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के गांव लोही निवासी सतेंद्र और शाहदरा के मौजपुर निवासी चरणपाल शामिल हैं। वहीं, चार अन्य आरोपी छपार निवासी दिनेश कर्णवाल, शाहदरा के मानसरोवर पार्क निवासी सुरेश खटवा, दिल्ली के बुराड़ी निवासी जगदीश और शाहदरा निवासी जगदीश शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास मौजूद वाहन से शराब की बोतलों के दस लाख से अधिक ढक्कन और रेपर बरामद किए गए हैं, जो वे क्षेत्र के नकली शराब बनाने वाले माफिया को सप्लाई करने के लिए आए थे। बरामद माल में सरशादीलाल डिस्टलरी, राजस्थान स्टेट गंगानगर, ग्लोबस स्प्रिट राजस्थान, वेव डिस्टलरी अलीगढ़, अलवरराय विंटेज डिस्टलरी राजस्थान, मैकडॉवल समेत अन्य सभी ब्रांड्स की बोतलों के ढक्कन व रेपर शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने शाहदरा में फैक्टरी लगाई हुई थी, जिसमें सभी ब्रांड्स की शराब की बोतलों के ढक्कन व रेपर तैयार किए जाते थे। ये ढक्कन उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किए जा रहे थे। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें