फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के हस्तक्षेप पर आक्रोश

Thu, 30 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में अवस्थापना निधि के धन को खर्च करने में डीएम और एडीएम के हस्तक्षेप का विरोध किया गया। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष की जांच रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के बाद प्रशासन और पालिका बोर्ड में तल्खियां बढ़ गई हैं। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में यह साफ दिखाई दिया। पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासद विवेक गर्ग, वीरेंद्र मुन्ना, योगेेेश ने अवस्थापना निधि का पैसा डीएम, एडीएम प्रशासन की मर्जी से खर्च किए जाने का विरोध किया।

सभासदों ने वह शासनादेश दिखाया, जिसमें इस पैसे को खर्च करने का अधिकार बोर्ड को दिया गया है।  निर्माण कार्यों के प्रस्ताव को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया गया कि इसमें सभी सभासदों के प्रस्ताव शामिल नहीं हैं। मार्ग प्रकाश की निष्प्रयोज्य सामग्री की हुई नीलामी के प्रस्ताव को भी अस्वीकार कर दिया गया। यबोर्ड बैठक में ईद और कांवड़ यात्रा को देखते हुए बिजली के सामान की खरीद और सड़कों की मरम्मत के प्रस्तावों केे मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला नेहरू वाटिका में मिनी नलकूप के लिए तीन लाख 81 हजार का प्रस्ताव हुआ। शहर के अहिल्याबाई चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य सात लाख 90 हजार रुपये से कराने का प्रस्ताव हुआ। पालिका में पीर के बराबर में वाहन खड़ा करने के लिए गैराज बनाने को नौ लाख 28 हजार का प्रस्ताव हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें