फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों के नहीं बदलवाने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मरों के नहीं बदलवाने से आक्रोश
विज्ञापन

चरथावल। पीपलशाह गांव में एक महीने बाद भी चोरी हुए तीन ट्रांसफार्मरों को लगवाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। विद्युत निगम की सुस्ती का खामियाजा गांव के सैकड़ों किसानों को उठाने पड़ रहा है। खेतों में फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन

26 सितंबर को रोहताश, हुकम, सूरजा, शंभू, त्रिलोक, चंद्र और श्याम सिंह के जोड़ों से ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था। इनके अलावा तेज सिंह श्याम सिंह, पुन्ना, केशोराम, नानक, गजराज, सतवती और नरेंद्र के जोड़ों से दो ट्रांसफार्मर 26 सितंबर में ही चोरी हो गए थे। उसके बाद से जंगल की बिजली गायब है और आधे गांव का रकबे की फसलें सूख रही हैं। इन तीनों ट्रांसफार्मरों से जुड़े किसान विजयपाल, नेपाल सिंह, अंकेश, सतीश कुमार, अमरीश, बबलू, सुदेश, जितेंद्र, बोबी, ओमप्रकाश, बोबी, भोपाल आदि किसानों की फसलें सूखने से आक्रोश है। भाजपा नेता अरविंद पुंडीर ने तीनों ट्रांसफार्मरों को लगवाने के लिए विद्युत निगम के आला अफसरों से शीघ्र लगवाकर आपूर्ति चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें