फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सू और सिकंदरपुर में बुखार का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव बड़सू और सिकंदरपुर कला में पिछले कई दिनों से बुखार का प्रकोप चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का चिकित्सीय परीक्षण कर कोविड की जांच भी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गालिबपुर के चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवनीश कुमार के निर्देशन में कोविड सैंपल इंचार्ज सीनियर लैब टेक्नीशियन सत्यवीर सिंह, लैब टेक्नीशियन ओमदत्त सैनी और संजीव कुमार की टीम ने गांव बड़सू और सिकंदरपुर में ग्रामीणों की कोविड-19 की जांच की। सत्यवीर सिंह ने बताया कि गांव सिकंदरपुर में कुल 84 ग्रामीणों का एंटीजन टेस्ट किया गया, जबकि 140 ग्रामीणों के आरटीपीसीआर के नमूने लिए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु मेरठ भेजा गया है। इसके अलावा बड़सू में 27 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया, जबकि 155 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई।
बड़सू में एंटीजन जांच में एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया। जिसे होम आइसोलेट किया गया। बाकी अन्य ग्रामीणों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आशा संगिनी के माध्यम से गांव में बुखार से पीड़ित लोगों का सर्वे भी कराया। कोविड सैंपल इंचार्ज सीनियर लैब टेक्नीशियन सत्यवीर सिंह ने बताया कि इस सर्वे के आधार पर फिर से कैंप लगाकर ग्रामीणों का चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें