फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा कम होने से बढ़ा ठंड का प्रकोप

विज्ञापन
शहर में शनिवार देर रात को छाया कोहरा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सर्दी लगातार सितम ढा रही है। शीतलहर और कोहरे के कारण तापमान लगाकर कम हो रहा है, जिससे दिन में भी ठिठुरन कम नहीं हो रही है। कोहरे और ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बाजारों में आवाजाही भी कम हो रही है।
विज्ञापन

कई दिनों से जनपद शीतलहर की चपेट में है। शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। लोग देर से घरों से निकले। बाजार भी देर से खुले। करीब 11 बजे हल्की धूप निकली। शीतलहर के चलते धूप में भी ठिठुरन बनी रही। क्योंकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से करीब आठ डिग्री कम हो गया।
शीतलहर के चलते हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। शनिवार शाम को फिर से कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। अधिकतम तापमान 16.9 और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें