फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वसूली पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में लाभार्थियों से अवैध वसूली का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित ने डूडा कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की। मामले में एडीएम प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर आवेदकों से वसूली हो रही है। शनिवार को मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी इस्तेखार खान ने परियोजना अधिकारी डूडा को शपथपत्र देकर शिकायत की। उसने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत उसका मकान स्वीकृत हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके मकान की जांच के लिए एक व्यक्ति गया था। उसने मौके की फोटोग्राफी भी की। आरोप है कि उसने लाभार्थी से पांच हजार रुपये की मांग की। इसके बदले उसने मकान जल्द बनवाने तथा बची हुई किस्त की धनराशि भी शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया। इस्तेखार का कहना है कि उसने पांच हजार रुपये उक्त व्यक्ति को दे दिए। पीड़ित ने बताया कि उसने इस संबंध में विभाग में शिकायत की तो आरोपी अपने कई साथियों के साथ उसके घर पर पहुंच गया तथा दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। उधर, परियोजना अधिकारी डूडा संदीप कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी होती रही है अवैध वसूली
मुजफ्फरनगर। नगरीय विकास अभिकरण में संचालित प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अवैध वसूली का खेल लंबे समय से चल रहा है। पहले भी अवैध वसूली को लेकर कई शिकायतें हो चुकी हैं। कुछ दिनों पूर्व ही विकास भवन से एक व्यक्ति को अवैध वसूली करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विभाग में सक्रिय दलाल लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें