तितावी में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। तितावी में राजपूत समाज ने फिल्म के प्रदर्शन का विरोध करते हुए सड़क जाम करने की चेतावनी दी है। साथ ही निर्माता-निर्देशक के पुतले फूंके गए।
गांव नंगला पिथौरा के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि फिल्म पद्मावती के निर्देशक संजय लीला भंसाली के देशद्रोही का केस चलाया जाए। ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि पदमावती फ़िल्म में अलाउद्दीन खिलजी को महामंडित किया गया है।
जिसने करोड़ो हिंदुओ की आस्था केंद्र सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर नष्ट कर दिया। गगन सोम ने कहा कि हम भारतीयों को गर्व है कि रानी पद्मावती ने अपना सात्विक देश और समाज के लिए स्वयं को आग में झोंक दिया था।
इसे फिल्म में तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया है। अध्यक्षता ठाकुर कंवरपाल सिंह तथा संचालन सनातन नरेश ने की। पंचायत में अंकुर राणा, ठाकुर प्रताप, हरेंद्र सिंह, राहुल पुंडीर, देवेंद्र पुंडीर, नीरज पुंडीर, हरिओम सिंह, प्रियांशु चौहान आदि मौजूद रहे।
पद्मावती फिल्म का किया विरोध
मुजफ्फरनगर। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सभा कर पद्मावती फिल्म का विरोध किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक ने कहा कि फिल्मकारों को विवादित फिल्म, जिससे किसी समाज की धामक भावनाएं आहत होती है।
ऐसी फिल्में नहीं बनाना चाहिए। पद्मावती का मुस्लिम राजपूत समाज भी विरोध करता है। इस फिल्म का जिले में प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर टीटूलाल रमन, मोहम्मद सुलेमान, वसीम राणा, शाह आलम सिद्दीकी, नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।