फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोधियों को कानून की सच्चाई नहीं मालूम

विज्ञापन
सीएए के समर्थन में भजन कीर्तन करती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
सीएए के विरोधियों को कानून की सच्चाई नहीं मालूम
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन तथा एनआरसी, समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर सांस्कृतिक एवं सामाजिक महिला संगठन प्रेरणा के तत्वावधान में चल रहा भजन कीर्तन 21वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

शिक्षक नगर स्थित शिव पार्क में कार्यक्रम में कुसुम गुप्ता व उषा धीमान ने कहा कि सीएए का विरोध करने वाली महिलाओं का इस कानून की सच्चाई के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। जबकि सीएए तीन मुस्लिम देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर भारत में रह रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने वाला कानून है। इस कानून से देश के किसी भी मुस्लिम को कोई नुकसान नहीं है। राजबाला धीमान, शीला सैनी, मंजू गुप्ता व संतोष कांबोज ने कहा कि सीएए नागरिकता देने वाला कानून है न की नागरिकता छीनने वाला। लेकिन विपक्ष वर्ग विशेष के लोगों को भ्रमित कर देश का माहौल खराब कराने का प्रयास कर रहा है। लेकिन देश की जनता विपक्ष के मंसूबों का कामयाब नहीं होने देगी। कार्यक्रम में शुभलेश शर्मा, डोली गोयल, उषा त्यागी, बीना सिंघल और पिंकी त्यागी आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर संगीता गोयल, सुमन गुप्ता, कुसुम पंवार, बबीता, सपना चौहान, गीता खुराना, कमलेश खुराना, ओमबीरी कश्यप, बबीता शर्मा, माया पुंडीर, अंजलि त्यागी, उषा यादव, शिवानी, रेणू, श्वेता, सोनम त्यागी, पुष्पा गुप्ता, सुषमा त्यागी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें