फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले स्कूल, पहले दिन कम रही उपस्थिति

विज्ञापन
दोबारा स्कूल में खुलने पर खुशी मनाते एसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में लंबे समय बाद स्कूल खुले तो पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही। परिषदीय स्कूल कोरोना महामारी के चलते सरकार ने बंद कर दिए थे। सोमवार से इन स्कूलों में फिर से पढ़ाई शुरू हुई हैं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल दिसंबर से बंद चल रहे थे। कोरोना महामारी के चलते सरकार ने स्कूलों को बंद कर दिया था। अब फिर से स्कूल खोल दिए गए है। कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सोमवार से खुल गए है। स्कूलों में शिक्षक तो समय से पहुंचे, लेकिन पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही। बीएसए मायाराम ने बताया कि परिषदीय स्कूलों का पहला दिन था, अपेक्षा से कम अनुपस्थिति रही, लेकिन यह धीरे-धीरे बढ़ जाएगी।
पुरकाजी में कस्बे व क्षेत्र में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल खोले गए। अभिभावकों द्वारा बच्चों को स्कूल भेजने में दिलचस्पी नहीं दिखाने के कारण स्कूलों में बच्चे बेहद कम संख्या में पहुंचे। सबसे अधिक 425 में से 325 बच्चे कस्बे की सन शाइन एकेडमी में आए। इसके अलावा कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में 1100 में से मात्र 200 और विद्यालय नंबर दो में 417 में से मात्र 62 बच्चे ही स्कूल आये। देहात के उच्च प्राथमिक विद्यालय तुग़लकपुर में 293 में से 116 बच्चे व जूनियर हाई स्कूल गांव लखनोती में 52 में से 25 बच्चे स्कूल आये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें