फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में रात-दिन में 20 डिग्री का अंतर

विज्ञापन
विज्ञापन
रात और दिन के तापमान में 20 डिग्री का अंतर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। यहां तक कि दिन और रात के तापमान में भी बड़ा अंतर है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया है और रात में सर्दी बढ़ने से 4.8 डिग्री सेल्सियस है। दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर होने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप निकलने से धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है। जिले में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दिन में गर्म कपड़ों में अब गर्मी का अहसास होने लगा है। स्थिति यह है कि शाम ढलते ही सर्दी का अहसास होने लगता है। रात में जहां अत्यधिक सर्दी हो रही है, वहीं सुबह दस बजे तक सर्दी बनी रहती है। स्थिति यह है कि रात में सर्दी अभी भी अत्यधिक है, जिसके चलते न्यूनतम तापमान यहां 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। रात और दिन में तापमान में लगभग 20 डिग्री का अंतर चल रहा है। अत्यधिक अंतर होने से आम लोगों की सेहत पर भी प्रभाव पड़ रहा है, लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें