फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, चार गंभीर घायल

विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई स्वीफ्ट कार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर रविवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली व स्विफ्ट की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर पर सवार तीन अन्य युवक भी हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली के पंजाबी फाटक थाना लाहौरी गेट निवासी तारिक (42) अपने साथी ईशाल खान (21) के साथ कार से कैराना में रिश्तेदारी में आया था। रविवार की रात दोनों युवक कार से दिल्ली लौट रहे थे। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर गढ़ी राजपुर गांव के पास उनकी कार सामने से आते पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार तारिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ईशाल खान गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, ट्रैक्टर-ट्रली पर मौजूद गांव जौला निवासी गुलबहार (19), गुलफाम (30) व कामिल (25) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों हरियाणा से पराली लेकर जौला लौट रहे थे। सूचना मिलते ही परासौली चौकी इंचार्ज लोकेश चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को गंभीर हालत के चलते पहले जिला अस्पताल और फिर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें