फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी का थैला लेकर फरार हुआ क्लीनर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकदी का थैला लेकर फरार क्लीनर को दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के वहलना चौक से भुगतान के 6.90 लाख रुपये नकदी का थैला लेकर फरार हुए ट्रक क्लीनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित ट्रक चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के जनपद फतेहपुर के गांव लाड़पुर निवासी मंदीप ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके ट्रक पर आशु पुत्र बोबी क्लीनर था। मंदीप के अनुसार 31 अक्तूबर को वह माल भाड़ा लेकर वहलना चौक पर आया था। माल उतारकर उसने 6.90 लाख रुपये का भुगतान एक थैले में रख लिया और क्लीनर आशु के साथ वहलना चौक स्थित एक होटल पर खाना खाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान आशु नकदी भरा थैला लेकर होटल से रफूचक्कर हो गया। पीड़ित चालक ने घटना की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात रुपये लेकर फरार हुए क्लीनर आशु को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उससे नकदी बरामद नहीं हो सकी, जिससे पूछताछ कर नकदी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक चालक मंदीप की तहरीर पर आरोपी क्लीनर के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें