फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पोर्टल पर नहीं आ पाई एक जनपद एक व्यंजन योजना, आवेदन में व्यवधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक जनपद एक व्यंजन योजना के तहत पेड़े, चाट और गुड़ से बने उत्पाद शामिल किये गए हैं। योजना लागू हुए डेढ़ माह से अधिक का समय बीत गया। लेकिन पोर्टल प्रारंभ नहीं होने के कारण ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहे। आवेदक जिला उद्योग केंद्र के चक्कर काट रहे हैं।
एक जनपद एक उत्पाद योजना में जिले से गुड़ को शामिल किया गया था। योजना से जिले के 200 से अधिक गुड़ उत्पादक जुड़ चुके हैं। जिन्हें उत्पादन इकाई स्थापित किए जाने के बाद सब्सिडी भी मिल रही हैं। प्रदेश भर में एक जनपद एक उत्पादन योजना की सफलता के बाद पांच मई को एक जनपद एक व्यंजन योजना की शुरूआत की गई थी।
विज्ञापन

इसमें जिले में बनने वाले पेड़े, चाट और गुड़ से बने उत्पाद शामिल कर उनका गुणवत्ता संवर्द्धन करने सहित, उत्पाद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के लिए पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन की सुविधा विकसित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने बताया कि एक जिला एक व्यंजन योजना से जुड़ने के लिए आवेदक आ रहे हैं। लेकिन पोर्टल विकसित न होने के कारण ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहे। बताया कि पोर्टल चलने पर नियमानुसार आवेदन हो सकेग। बताया कि सीकरी में पेड़े बनाने वाले दो लोगों ने उनसे संपर्क किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें