फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 53 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, 53 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण से मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक और मरीज की मौत हो गई। अभी तक 254 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है। मंगलवार को 53 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 110 मरीज ठीक हुए। जनपद में अब भी 984 मरीजों का उपचार चल रहा है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। अभी तक 254 नागरिकों की मृत्यु हो चुकी है। मंगलवार को 1787 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से 18 पॉजिटिव आई। एंटीजन में 17 और प्राईवेट लैब से 18 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इस प्रकार मंगलवार को 53 कोरोना संक्रमण के मरीज मिले, जिन्हें सभी को होम आईसोलेट कराया गया है। 110 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक जिले में 30137 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 28899 ठीक हो गए हैं। अभी भी 984 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पूर्व गृहमंत्री सईदुज्जमा की पत्नी का निधन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं पूर्व सांसद सईदुज्जमां की पत्नी का कोरोना की चपेट में आने के बाद निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पूर्व गृहमंत्री का भी अपोलो में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री सईदुज्जमा की पत्नी निगार सईद परिवार में सबसे पहले संक्रमित हुईं। उनकी रिपोर्ट 19 मई को आई, जिसके बाद उन्हें शहर के कोविड हॉस्पिटल डिवाइन में भर्ती करा दिया गया। 22 मई को सईदुज्जमा और उनके बेटे सलमान जमा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। निगार सईद की हालत बिगड़ने पर उन्हें सईदुज्जमा के साथ ही दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाद में उनके बेटे सलमान सईद भी पॉजिटिव आने के बाद अपोलो में ही भर्ती हो गए थे। अपोलो में निगार सईद को आईसीयू में रखा गया था। उनकी हालत लगातार नाजुक बनी थी। मंगलवार की शाम उनका निधन हो गया। पूर्व मंत्री सईदुज्जमा की हालत में सुधार है और उनके बेटे सलमान जमा पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें