फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी में फरार एक आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी में फरार एक आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

मोरना/ ककरौली। गोकशी प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों में से एक को ककरौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कल्लू उर्फ शहजाद पुत्र खलील को दबोच लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ककरौली थाने में गांव ककरौली निवासी शहनवाज पुत्र नसीम उर्फ सोमदत्त, गुफरान पुत्र कासिम उर्फ पप्पू , नावेद पुत्र इरशाद, शहजाद पुत्र खलील के विरुद्ध पुलिस ने कानूनी कार्रवाई में बाधा डालने और गोकशी करने आदि धाराओं में 25 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गोकशी की मुखबिर की सूचना पर गांव ककरौली में शहनवाज पुत्र नसीम को घर से गिरफ्तार करके मौके से बछड़ा एवं गोकशी करने के उपकरण बरामद कर लिया था आरोपी को जेल भेज दिया गया था। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि शनिवार को सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कल्लू उर्फ शहजाद को ककरौली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे दो चल रहे दो आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें