फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनो के विरोध में ट्रैक्टर रैली 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली 18 को
विज्ञापन

चरथावल। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों की खामियों का प्रचार करने के लिए जिले में 18 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को गांव पीपलशाह में आयोजित किसानों की बैठक में किसान नेता ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि मोदी देश के 70 फीसदी किसानों की वोट लेकर प्रधानमंत्री बने थे। किसानों ने उन्हें काले कृषि कानून बनाने के लिए पीएम नहीं बनाया था। देश के 60 किसान दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शहीद हो गए हैं, लेकिन सरकार चैन की नींद सोई है। स्थानीय स्तर पर किसानों को प्रशासन दबाने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में 18 जनवरी को बिरालसी चौकी से ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी, जिसमें तीन सौ से अधिक ट्रैक्टर शामिल होंगे। इस दौरान किसानों को कृषि कानूनों की खामियों से भी अवगत कराया जाएगा। इसके बाद 26 जनवरी तक मांग नहीं मानने पर दिल्ली कूच किया जाएगा। इस मौके पर चंदरूप सिंह, कृष्णपाल सिंह, रमेश चंद, मुकेश सिंह भायला, काका, विकास, भूपेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, ओम सिंह, कृष्ण पाल सिंह, जिले सिंह, बघरा अध्यक्ष कुशल पाल, विक्रम मुखिया, जनक सिंह पिलखनी, मोहिनी टांडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें