फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बारिश में मकान गिरने से वृद्धा की मौत, एसडीएम ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Mon, 30 Jun 2025 01:57 PM IST
प्रत्युष शर्मा अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, मुज़फ्फरनगर

सार

मुज़फ्फरनगर में रूक-रूककर हो रही बारिश की वजह से एक मकान भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबने से 80 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला भरतो की मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बारिश में मकान गिरने से वृद्धा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले करीब आठ घंटे से रुक-रुककर हो रही बरसात में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मुज़फ्फरनगर के छपरा गांव में बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक मकान भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबने से 80 वर्षीय वृद्धा भरतो की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंची एसडीएम, परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची एसडीएम

हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। वृद्धा के शव को मलबे से निकाला गया। वहीं एसडीएम सदर निकिता शर्मा भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। 

गांव में गम का माहौल

हादसे के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वृद्धा भरतो सभी से बेहद करीब थी। उनका मकान कच्चा था, जो तेज बारिश को झेल नहीं पाया और भरभराकर गिर गया। जिसके बाद से पीड़ित परिवार के मिलने ग्रामीणों का आना-जाना लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें