फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को कोविशील्ड के बजाए कोवैक्सीन लगा दी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध को कोविशील्ड के बजाय कोवैक्सीन लगा दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वृंदावन गार्डन में लगाए गए टीकाकरण शिविर में एक वृद्ध को कोविशील्ड के बजाय कोवैक्सीन का टीका लगा दिया। जानकारी होने पर वृद्ध के बेटे ने शिविर में जमकर हंगामा किया। सीएमओ ने इस संबंध में जांच कराने की बात कही है। साथ ही वृद्ध को डेढ़ घंटे तक शिविर में बैठाए रखा गया।
जिले में कोवैक्सीन का पहला टीका निजी डॉक्टर के यहां लगाया गया था। इसके बाद शासन के आदेश आ गए कि कोवैक्सीन का टीका भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क लगाया जाएगा। शहरवासियों को कोवैक्सीन का दूसरा टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को रोडवेज बस स्टैँड के पास एसडी पब्लिक स्कूल और भोपा रोड पर वृंदावन गार्डन में शिविर लगाए गए। वृंदावन गार्डन में शिविर का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। सीएमओ डॉ एमएस फौजदार भी मौजूद थे। इसी दौरान नई मंडी निवासी अमित ने वहां पर हंगामा कर दिया। वह 72 वर्षीय अपने पिता ओमप्रकाश को टीका लगवाने लाया था। उसका कहना था कि पिता ओमप्रकाश को पहले कोविशील्ड का टीका लगा था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके पास दूसरी डोज लगवाने के लिए फोन आया था। यहां कर्मचारियों ने पिता को कोविशील्ड के बजाय कोवैक्सीन का टीका लगा दिया। सीएमओ ने उनका वैक्सीन कार्ड भी देखा। उन्होंने वृद्ध को डेढ़ घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा। वृद्ध को कोई परेशानी नहीं होने पर घर जाने दिया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. फौजदार का कहना है कि इसकी जांच कराई जा रही है कि कैसे दूसरी वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन

4414 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में सोमवार को 4414 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 3323 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई। 1091 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

बड़े ग्रामों में शिविर लगा कर किया जाएगा टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। देहात क्षेत्र में कम टीकाकरण होने पर स्वास्थ्य विभाग अब हर बड़े गांव में शिविर लगा कर ग्रामीणों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराएगा। हाल में देहात क्षेत्र में ग्रामों में तेजी से कोरोना संक्रमण फैला था, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त। इसी कारण से ग्रामीण टीका लगवाने के लिए सरकारी अस्पतालों में भी नहीं जा रहे हैं। इस कारण देहात में टीकाकरण कम हो रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग जिले के बड़े ग्रामों गोयला, पुरबालियान, भैंसी, कुटेसरा, बिरालसी, नावला, सोरम आदि ग्रामों में शिविर लगा कर ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें