फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने बंदियों और कैदियों का हाल जाना, व्यवस्थाएं परखी    

Fri, 24 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जेल का निरीक्षण करते डीएम, एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला जज के साथ मुजफ्फरनगर और शामली जिले के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों और कैदियों का हाल जाना। कारागार की व्यवस्था देखी। साथ ही जेल के अधिकारियों को आवश्यक दिखा निर्देश दिए। सभी बैरकों में भ्रमण कर निरीक्षण किया।    
विज्ञापन

 
जिला जज डॉ. गोकुलेश के साथ दोनों जिलों के अधिकारी शाम को जिला कारागार पहुंचे। अफसरों की टीम ने तमाम बैरकों का भ्रमण कर कैदियों और बंदियों के बारे में जानकारी ली। उनके भोजन और पेयजल को भी परखा। भोजनालय, स्नानागार, जेल का अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। बंदियों और कैदियों से उनका हाल जाना।

यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बदलते मौसम को देखते हुए कीट नाशक का छिड़काव कराने के निर्देश जेल अफसरों को दिए, ताकि मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सके। अस्पताल का निरीक्षण किया। डॉक्टर को बीमार कैदियों और बंदियों का उचित उपचार करने को कहा। महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


जेल अधीक्षक राकेश सिंह, जेलर राजेश कुमार सिंह, डिप्टी जेलर राजकुमार को आवश्यक दिखा निर्देश दिए। इस दौरान डीएम डीके सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, सीजेएम गरिमा सिंह, जज संगीता, एसपी क्राइम आदित्य वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकासचंद, सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा, एडीएम मनोज कुमार सिंह, शामली के डीएम सुजीत कुमार, शामली एसपी डॉ अजयपाल शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह रुटीन का निरीक्षण था। कारागार की व्यवस्थाओं को देखा गया है और दिशा निर्देश दिए गए हैं। शासन के आदेशानुसार हर तीन माह में ऐसा निरीक्षण जरूरी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें