फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ जोन विवि की टीम में खेलेगा अंकुर, फास्ट बॉलर के रूप में हुआ चयन    

Fri, 24 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अपने कोच के साथ अंकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नॉर्थ जोन की इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में प्रतिद्वंदी टीमों के विकेट उखाड़ने वाला जनपद का अंकुर बीसीसीआई की विज्जी ट्रॉफी में जलवा दिखाएगा। अंकुर का नॉर्थ जोन की टीम में चयन हुआ है। इसके लिए अंकुर कोच की देखरेख में स्टेडियम में अभ्यास कर रहा है। नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी का मुकाबला 29 मार्च को साउथ जोन यूनिवर्सिटी से होगा।       
विज्ञापन


शहर के रामलीला टिल्ला निवासी अंकुर कुमार श्रीराम कॉलेज में एमजेएमसी का छात्र है। हाल ही में हुई सीसीएसयू की मेजबानी में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में अंकुर भी खेला है। चौधरी चरण सिंह की टीम से खेलते हुए अंकुर ने विपक्षी टीमों को तेज गेंद के आगे घुटने टेकने पर मजबूर किया।

छह मैच में सात ओवर में नौ विकेट लेकर सबको चौंका दिया। उसका चयनकर्ताओं ने नॉर्थ जोन यूनिवसटी की टीम में चयन किया है। अब अंकुर बीसीसीआई द्वारा मुंबई में आयोजित होने वाली विज्जी ट्राफी में प्रतिभा दिखाएगा। इस प्रकार से चयन होने में जनपद से अंकुर का पहला स्थान है। 
विज्ञापन


स्टेडियम क्रिकेट कोच विकास शर्मा ने बताया कि जनपद के अंकुर का चयन बीसीसीआई की विज्जी ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी की टीम में हुआ है। 29 मार्च को नॉर्थ और साउथ जोन की यूनिवर्सिटी के बीच मुकाबला होगा। इसके लिए स्टेडियम में अंकुर गेंदबाजी को धार देने के साथ अन्य गुरों को भी सीख रहा है। वहीं, साथी खिलाड़ियों ने अंकुर का स्टेडियम में स्वागत कर उसके लिए कामनाएं की।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें