फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव सहित अधिकारियों ने किया दारुल उलूम दौरा

विज्ञापन
संस्था के जिम्मेदारों के साथ दारुल उलूम का भ्रमण करते अधिकारी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। अपर मुख्य सचिव व नोडल अधिकारी रजनीश दुबे और डीएम अखिलेश सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को दारुल उलूम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के जिम्मेदारों से मुलाकात की, साथ ही पुस्तकालय में ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा व उनके बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छात्रों को वैक्सीनेशन कराने और कोरोना से बचाव को जारी गाइडलाइन का पालन करने को प्रेरित भी किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर मुख्य सचिव रजनीश दुबे और डीएम अखिलेश सिंह दारुल उलूम के मेहमानखाने में पहुंचे। यहां संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके बीच हुई वार्ता में मोहतमिम नोमानी ने उन्हें देश की जंग-ए-आजादी में संस्था और देवबंदी उलमा के योगदान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दारुल उलूम ने हमेशा अमन शांति और भाईचारे का संदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को दारुल उलूम के इतिहास से संबंधित पुस्तकें भी भेंट कीं। इसके उपरांत अधिकारियों ने पुस्तकालय में ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा, साथ ही एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया को भी देखा। अपर मुख्य सचिव रजनीश कुमार दुबे ने कहा कि दारुल उलूम के बारे में बहुत सुना और पढ़ा था यहां आने की तमन्ना काफी दिनों से थी। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि यह उनका औपचारिक दौरा था और दारुल उलूम को देखने के लिए यहां आए थे। इस दौरान सहारनपुर नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ विजय कुमार, एसडीएम दीपक कुमार, संस्था के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, अशरफ उस्मानी, श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा, मुफ्ती राशिद आजमी आदि मौजूद रहे।

दारुल उलूम के मेहमानखाने में मौजूद अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे, डीएम अखिलेश सिंह, मोहतमिम मौलाना अब- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें