फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने मतदान स्थलों का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने मतदान स्थलों का जायजा लिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे एवं एसएसपी अभिषेक यादव त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गांवों में पहुंचे और मतदान स्थलों की व्यवस्थाओं को देखा। ग्रामीणों एवं भावी प्रत्याशियों के साथ गांव-गांव जाकर बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
दोनो अधिकारियों ने ग्राम पीनना, खेडी दूधाधारी, अमीरनगर, धनसैनी तथा नूनाखेड़ा में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों एवं भावी प्रत्याशियों के साथ खुली बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मताधिकार का प्रयोग कराना हम सबका संवैधानिक दायित्व है। इस दायित्व की पूर्ति के लिए पूरी निष्पक्षता के साथ बिना किसी भेदभाव के त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 में अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने निर्देश दिए कि आरोपी लोगों को अभी से 107/16 में पाबंद करें। आदर्श आचार संहिता का पूर्णतया पालन कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे निर्भीक होकर 19 अप्रैल को मतदान करें। प्रशासन का सहयोग करें तथा उनके गांव में यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत एसडीएम व थानाध्यक्ष को अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि बाहरी तत्वों को अपने गांवों मे घुसने नही दें उसकी सूचना तुरंत दे। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर नही छोडे़ंगे। पिछले चुनावों में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित किया गया है। इस अवसर पर सीडीओ आलोक यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, एसडीएम सदर दीपक कुमार सहित बीडीओ, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें