घासमंडी के गुरुद्वारा में हिन्दू सगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित करते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी पुरानी घासमंडी में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के पदाधिकारियों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। जत्थेदार सरदार देवेंद्र सिंह कालू ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने के लिए अथक प्रयास किए।
संगठन के संजय अरोरा, सरिता शर्मा अरोरा, प्रवीण जैन, सोनू महेश्वरी, विजय त्यागी, विपिन शर्मा और सरदार अमरदीप सिंह काका को सिख समाज की ओर से सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन सिख और हिंदू समाज को एक करने का जो कार्य कर रहा है, वह बहुत ही सराहनीय है। इस अवसर पर सरदार काका अमरदीप सिंह, जत्थेदार सरदार देवेंद्र सिंह कालू, अमरजीत कौर, ज्ञानी नवदीप सिंह, कुलदीप सिंह, सरदार गुरु चरण सिंह बागा, भवजोत सिंह, संजीव मलिक, श्याम वर्मा, अंकित पाल, अशोक त्यागी, प्रमोद वर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।