फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगाभ्यास से नियंत्रित किया जा सकता है मोटापा : आर्य

विज्ञापन
रामलीला टिल्ला स्थित स्कूल में योगाभ्यास कराते योग शिक्षक - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि जीवन शैली में बदलाव के लिए प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। मोटापा को नियंत्रित करने में योगाभ्यास अत्यंत प्रभावकारी है। संकल्प पूर्वक यदि प्रतिदिन नियमित रूप से किसी योग्य योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया जाए, तो निश्चित ही मोटापा को नियंत्रण में लाया जा सकता है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय रामलीला टिल्ला मुजफ्फरनगर में चल रहे पांच दिवसीय पेट रोग निवारण शिविर में पेट रोग को ठीक करने में आसन और प्राणायाम कराए गए। उन्होंने बताया कि मोटापे से ग्रस्त व्यक्ति में इच्छा शक्ति एवं योगाभ्यास के प्रति उसे प्रेरित करने की आवश्यकता होती है। मोटे व्यक्ति को अपने गलत खानपान एवं जीवन चर्या को छोड़कर स्वस्थ जीवन चर्या अपनाने की आवश्यकता है, ताकि शक्ति को स्वस्थ एवं रचनात्मक कार्यों की ओर दिशा दी जा सके। पेट के रोगी को नियमित रूप से ताड़ासन, कटिचक्रासन, भुजंगासन, हलासन, धनुरासन और मंडूकासन के साथ साथ सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास लाभदायक है।
जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि योग से शरीर निरोग रहता है। पाचन और निष्कासन सहज एवं सरल होता है। रविवार को शिविर का समापन प्रांतीय प्रधान निर्मल जैन के द्वारा किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य वीर सिंह, आचार्य रामकिशन, सुमन, योग शिक्षिका सुमन गर्ग मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें