फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गो हत्यारों पर लगे रासुका’

Wed, 08 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली में प्रदर्शन करते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में विहिप कार्यकर्ताओं ने गोवंश हत्या करने और धार्मिक भावना भड़का कर माहौल खराब करने वाले बिसाहड़ा दादरी के रहने वाले परिवार पर रासुका लगाए जाने की मांग की है। तहसील में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सतीश कुशवाहा को सौंपा।
विज्ञापन


विहिप कार्यकर्ताओं का कहना था कि पिछले वर्ष नवंबर माह में गौतमबुद्धनगर के बिसाहड़ा दादरी गांव में गोवंश चोरी और गो हत्या करने पर धार्मिक बवाल हुआ था। जिसमें सपा सरकार द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई की गई थी। अखलाक के घर से मिले गोमांस को अन्य पशु का बताते हुए हिंदु युवकों को जेल भिजवाया गया था।

अब मथुरा फोरेंसिक लैब में जांच के बाद वह मांग गोवंश का सिद्ध हुआ है। उन्होंने मांग की है कि अखलाक के परिवार पर गो हत्य का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, साथ ही जेल में बंद निर्दोष हिंदु युवकों को अविलंब रिहा किया जाए। अखलाक के परिवार को दी गई आर्थिक सहायता और गोवंश हत्यारों को दी गई सरकारी नौकरियां वापस ली जाएं।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश सहमंत्री डॉ. चंद्रमोहन शर्मा, केशव अग्रवाल, जयपाल सिंह, डॉ. सहेंद्रपाल, सत्यपाल सिंह, विजेंद्र पांचाल, प्रमोद, दिनेश वाल्मीकि, हिमांशु सैनी, विमल, सुनील कुमार, मनोज कुमार, कुलदीप शर्मा, सुनील गौड़, नवीन, प्रदीप गुप्ता, नितिन, डॉ. आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें