फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अब वर्दी पहनकर शहर में कूड़ा उठाएंगे कर्मचारी

Sun, 20 Jul 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए अनुबंधित कंपनी जेएस एनवायरो ने कूड़ा निस्तारण में लगे सभी कर्मचारियों के लिए वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

शिव चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह की उपस्थिति में कर्मचारियों को कंपनी की ओर से नई वर्दी वितरित की गईं। वर्दियों पर कंपनी और पालिका का विशेष लोगो अंकित है। इससे कर्मचारी सार्वजनिक स्थानों पर आसानी से पहचाने जा सकें।
कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश चौधरी ने बताया कि कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि उन्हें प्रतिदिन ड्यूटी पर निर्धारित वर्दी में उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई कर्मचारी बिना वर्दी ड्यूटी करता पाया गया, तो उस दिन का वेतन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें