फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सावधानी बरतिए, भागमभाग से कांवड़ मार्ग पर हो रहे हादसे

Sun, 20 Jul 2025 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ मार्ग पर हादसों का सिलसिला जारी है। पिछले पांच दिन में 124 कांवड़ियां हादसे में घायल हुए है। चार की मौत हुई है। गंभीर घायल 41 कांवड़ियों को भर्ती कर उपचार दिया गया।

11 जुलाई से सावन माह शुरू हुआ। इसके बाद कांवड़ यात्रा शुरू हो गई थी। 15 जुलाई से कांवड़ियोंं के हरिद्वार जाने का सिलसिला शुरू हुआ था। तभी से जिले में हादसों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला पुलिस हादसों की रोकथाम के लिए प्रयासरत है , लेकिन हादसों में दिन प्रतिदिन कांवड़ियां घायल हो रहे है।
विज्ञापन

हादसों में घायल कांवड़ियों को उपचार दिलाने के लिए जिला अस्पताल में कांवड़ वार्ड बनाया गया है।
-
तिथि घायल कांवड़ियां

15 जुलाई- 10



16 जुलाई- 20



17 जुलाई- 40



18 जुलाई- 34



19 जुलाई- 20



हादसे रोकने के लिए उठाए गए कदम


- कांवड़ मार्ग के सभी कट बंद किए।

- वाहनों की रफ़्तार पर कम करने के लिए हाईवे पर बैरिकेडिंग लगाई गई।
- हाईवे पर स्पीड लिमिट तीन किलोमीटर प्रति घंटा करते हुए मार्गों पर होर्डिंग लगाए।

- हाईवे पर मार्ग का दो रास्तों में बांटने के लिए यातायात कोण लगाए गए।

- बैरियरों पर रिफलेक्टर टेप लगाई गई।

-

शनिवार को इन्हें आईं गंभीर चोट-

दिल्ली मंगोलपुरी निवासी अभिषेक साहिल व पवन, भजनपुरा दिल्ली निवासी सूरज, सिलमपुर दिल्ली निवासी वासू, दिल्ली निवासी अमित, मोहित व एक ही परिवार के मोजपुरा शाहदरा निवासी तेजराम व उसकी पत्नी पिंकी, बेटी खुशी, कुलदीप को गंभीर चोट आई।

-

बिना साइलेंसर वाली 125 बाइकों के काटे चालान
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने हरियाणा, बागपत व दिल्ली आदि स्थानों से बाइकों के साइलेंसर उतार कर आने वाले कांवड़ियों की बाइकों के चालान कटवाने शुरू किए है। पुरकाजी पुलिस ने 70, छपार में 28, बुढ़ाना में 10 तितावी पुलिस ने 20 बाइकों के चालान काटे।
विज्ञापन




आरएएफ की महिला जवान हादसे में घायल

शिव चौक पर आरएएफ के जवानों की डयूटी लगाई गई। रात में तीन बजे डयूटी समाप्त कर महिला व पुरुष जवान सरकारी गाड़ी में जानसठ रोड पर डीडीपीएस स्कूल में अपने ठहरने वाले स्थान पर जा रहे थे। जानसठ रोड पर उनकी गाड़ी चालक को झपकी लगने से डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दीवान मुन्नीलाल के पैर की हडडी टूट गई। महिला जवाना सीमा, मोनी, रेखा, कृष्णा, पुष्पा, संतोष, अनिता, संगीता, सुशीला, निधि, उषा को चोट लगी है। सभी को बेगराजपुर मेडिकल में उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें