संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक के लिए सभासदों को सूचना दी गई है। बोर्ड बैठक आगामी 16 मार्च को होगी। ईओ राकेश कुमार ने सभासदों को जानकारी भेजी।
नगर पालिका परिषद के ईओ राकेश जायसवाल ने बताया कि 11 मार्च को बोर्ड बैठक में कोरम पूरा न होने के चलते बैठक स्थगित कर दी गई थी। अब 16 मार्च को शाम तीन बजे बोर्ड बैठक बुलाई गई है। जिसकी जानकारी सभासदों को भेजी गई है। नगर पालिका में बोर्ड के गठन के बाद गत वर्ष 14 जून को बोर्ड बैठक हुई थी। इसके बाद तीन बोर्ड बैठक कोरम पूरा न होने के चलते स्थगित कर दी गई थी। शनिवार को होने वाली महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक में वर्ष 2024 एवं 2025 के आय तथा व्यय का मूल बजट बोर्ड के समक्ष रखा जाना है। इसके अलावा बजट समेत 27 प्रस्तावों पर चर्चा होनी है।
सभासदों की नाराजगी पड़ रही भारी
नगर पालिका परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों और चेयरमैन के रवैये को लेकर कुछ सभासद नाराज चल रहे हैं। सभासदों की नाराजगी के चलते बोर्ड बैठक का कोरम पूरा न होने से बैठक को स्थगित करना पड़ रहा है। ईओ राकेश कुमार का कहना है कि सभासद बोर्ड बैठक में शामिल होकर नाराजगी बताएं। जिससे उनकी नाराजगी का समाधान किया जा सके।