फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद अब विभाग पर फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद अब विभाग पर फोकस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो माह से अधिक समय तक लॉकडाउन की व्यवस्था में रहने के बाद अब पुलिस विभाग पर फोकस किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव बुधवार दोपहर पुलिस लाइन पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने मनोरंजन गृह का निरीक्षण करते हुए वहां साफ दुरुस्त कराने और खराब हो चुके उपकरणों को बदलने के साथ ही अन्य कमियों को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी भोजनालय पहुंचे, जहां उन्होंने परिसर की रोजाना सफाई किए जाने के निर्देश देते हुए भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। भोजनालय में किए जा रहे नवीनीकरण कार्य की भी जांच कर उन्होंने उच्च गुणवत्तापरक निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के निर्देश दिए। तत्पश्चात एसएसपी ने व्यायामशाला के साथ ही डायल-112 कार्यालय का भी निरीक्षण किया। एसएसपी ने डायल-112 प्रभारी इंस्पेक्टर गिरीशचंद्र शर्मा को जनपद में डायल-112 का रेस्पांस टाइम कम करने और किसी भी तरह की कॉल आने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें