फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीआरएस पोर्टल पर होंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जन्म एवं मृत्यु के पंजीकरण अब सीआरएस पोर्टल से ही किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को पंजीकरण के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के रेडक्रॉस भवन में हुए प्रशिक्षण में सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने कहा कि सभी नागरिकों को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण शीघ्र एवं आवश्यक कराना चाहिए। पंजीकरण के लिए एक फरवरी से सीआरएस शुरू हो गया है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी पोर्टल एवं ई डिस्ट्रिक्ट पर पंजीकरण बंद कर दिया गया है। 21 दिन तक नि:शुल्क प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं तथा 21 दिनों से 30 दिन तक दो रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। 30 दिन से एक वर्ष की अवधि के दौरान पांच रुपये और एक वर्ष के बाद पंजीकरण कराने पर 10 रुपये विलंब शुल्क होगा। साथ ही संबंधित एसडीएम के आदेश के बाद ही प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। कार्यशाला में नोडल अधिकारी डा. अरविंद पंवार ने बताया कि जन्म व मृत्यु पंजीकरण के लिए नगरीय क्षेत्र में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को रजिस्ट्रार बनाया गया है। नगर पंचायत क्षेत्र में ईओ तथा ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी को रजिस्ट्रार बनाया गया है। मास्टर ट्रेनर अनीस अहमद एवं सरगम सक्सेना ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें