फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द एसडी को एमडीए ने नोटिस जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
द एसडी पब्लिक स्कूल को नोटिस जारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर द्वारिका सिटी में बनाए गए द एसडी पब्लिक स्कूल की समिति ने एक मंजिला बिल्डिंग का मानचित्र पास कराने के बाद तीन मंजिला निर्माण कर लिया। शिकायत के बाद एमडीए ने प्रबंध समिति को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल ने अपनी एक शाखा द एसडी पब्लिक स्कूल हाईवे के निकट द्वारिका सिटी में बनाई है। यहां प्रबंध समिति ने एक मंजिला इमारत का नक्शा पास कराकर तीन मंजिला निर्माण किया है। करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी एमडीए से कर्मचारियों की मिलीभगत से की गई। हाल ही में आरटीआई एक्टिविस्ट श्रीकांत त्यागी ने सूचना के अधिकार में द एसडी स्कूल के मानचित्र की जानकारी मांगी, तो एमडीए हरकत में आया। एमडीए ने आनन-फानन में स्कूल को नोटिस जारी किया है। एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है। स्वीकृत मानचित्र से कहीं ज्यादा निर्माण किया गया है। इसके चलते एमडीए की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही दंड के साथ टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें