फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अफसार हत्याकांड में वांछित अन्नू सभासद के गैर जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खालापार के अफसार हत्याकांड में वांछित अन्नू सभासद के कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


17 सितंबर की रात में किदवई नगर निवासी आवेज बाइक को तेज गति से चलाते हुए खालापार से होकर घर जा रहा है। अपने घर के बाहर बैठे अफसार ने उसे बाइक को धीमी गति से चलाने के लिए कहा था। इसी बात पर दोनों युवकों में कहासुनी हो गई थी। उस समय आवेज घर चला गया था। कुछ देर बाद वह साथी मोहम्म्द तालिब उर्फ साहिल व अन्नू सभासद के साथ मौके पर पहुंचा। मारपीट करते हुए साहिल ने अफसार को चाकू मार कर घायल कर दिया । घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

खालापार थाना पुलिस ने बताया कि आवेज व मोहम्मद तालिब उर्फ साहिल को 19 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। सभासद अन्नू की तलाश की जा रही है। कोर्ट ने वांछित आरोपी सभासद के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें