फोटो कैप्सन बुढ़ाना 27द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ2 में फुगाना गांव में नोड़ल अधिकारी को बुके कर सम्मानित ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नोडल अधिकारी ने कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी ली
बुढ़ाना। नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने दो वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित कोरोना सलाह एवं जांच केंद्र का निरीक्षण कर टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी ली। मास्टर कॉलोनी के निरीक्षण के बाद उन्होंने कस्बे की कान्हा गोशाला में गोवंश के रखरखाव की व्यवस्था देखी तथा पौधरोपण किया।
नोडल अधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रांत से कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों का यह काफिला मास्टर कॉलोनी में पहुंचा। कॉलोनी की सफाई व्यवस्था तथा कॉलोनी में बने पार्क का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने बताया कि नगर पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर कस्बे के नागरिकों के लिए तीन पार्क विकसित किए जा चुके हैं। चौथा पार्क निर्माणाधीन है। कस्बे की कान्हा गोशाला में उन्होंने गोवंश के रखरखाव की व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को नगर पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर पार्क विकसित करने के निर्देश दिए।
कुपोषित बच्चों के परिवारों को गऊदान किया
बुढ़ाना। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान व विधायक उमेश मलिक ने कस्बे की कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने भी व्यवस्था की तारीफ की। इस मौके पर उन्होंने कस्बे के कुपोषित बच्चों के कई परिवारों को कान्हा गोशाला से गाय दान में दी। उन्होंने कहा कि गाय का दूध अमृत के समान होता है।
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 27द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ3 में फुगाना गांव में ग्रामीणों को संबोधित करती नोड़ल अ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 27द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ4 में फुगाना गांव में नोड़ल अधिकारी की मीटिंग में मौजूद ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR