फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कोविड हॉस्पिटल में कोरोना से किसी की नहीं हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच कोविड हॉस्पिटल में कोरोना से किसी की नहीं हुई थी मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी की लापरवाही और आंकड़ों के खेल के कारण कोरोना से मरे मरीजों के परिजनों को काफी मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। हालात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने शासन को जो आंकड़े भेजे हैं वे चौंकाने वाले हैं। जिले में छह कोविड हॉस्पिटल में पांच ऐसे हैं, जिनमें कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। अस्पताल में जो मरीज भर्ती दर्शाए गए हैं उनकी संख्या भी बहुत कम है। केवल मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में कोरोना से 195 लोगों मौत की दर्शाई गई है।
कोविड की जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अलका सिंह और डॉ. शमशेर सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में 3086 मरीज भर्ती हुए, यहां 195 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। भारत आयुर्वेदिक कॉलेज में 55 कोरोना पॉजीटिव मरीज भर्ती हुए कोई मौत नहीं हुई। द्वारिका सिटी में 189 मरीज भर्ती हुए यहां भी कोई मौत नहीं हुई। डिवाइन हॉस्पिटल में कोरोना पॉजीटिव एक मरीज भर्ती हुआ, सस्पेक्टेड 101 मरीज भर्ती हुए, यहां भी कोई मौत नहीं हुई। ईवान हॉस्पिटल में कोरोना पॉजीटिव एक मरीज भर्ती हुआ, यहां सस्पेक्टेड 147 मरीज भर्ती हुए। सैनी हार्ट केयर में कोरोना पॉजिटिव एक ही मरीज भर्ती हुआ।
विज्ञापन

हार्ट केयर का रिकार्ड हमारे पास नहीं
स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विपिन कुमार का कहना है कि कोविड हॉस्पिटल से जो रिपोर्ट हमें मिली सीएमओ के माध्यम से वही शासन को गई। पांच कोविड हॉस्पिटल द्वारा किसी व्यक्ति के मौत की कोई सूचना नहीं दी गई। केवल मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में ही हमारे रिकार्ड में मौत की सूचना है। हार्ट केयर ने तो अपने मरीजों की कुल संख्या भी नहीं बताई।
हॉस्पिटल के आंकड़े बिल्कुल जुदा
ईवान हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग केवल एक पॉजिटिव और 147 सस्पेक्टेड मरीजों के भर्ती होने की बात कर रहा है, जबकि ईवान के डॉ. प्रशांत के अनुसार हॉस्पिटल में लगभग 400 मरीज भर्ती रहे होंगे। 25 से 30 के बीच मौत हुई होगी। सैनी हार्ट केयर के चिकित्सक के अनुसार 165 मरीजों की भर्ती और पांच की मौत हुई है।
सरकारी रिकार्ड में 269 मौत
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में आज तक कोरोना के कुल पॉजिटिव केस 30644 आए हैं। 269 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जिले में इस समय आठ लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।।
विज्ञापन

सीएमओ हैरत में बोले कुछ नहीं
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार आंकड़ों को लेकर हैरत तो जता रहे हैं, लेकिन बोलने से कतरा गए। सीएमओ ने न तो मरीजों की सही संख्या बताई और न ही हॉस्पिटल में मृतकों के बारे में किसी प्रकार की जानकारी दिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें