फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: थाने में सुनवाई नहीं, पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में छिड़का पेट्रोल

विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कने वाली महिला को पकड़ती महिला पुलिसकर्मी फोटो वीडियो - फोटो : 1
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पति पर मारपीट करने और थाना पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए महिला ने एसएसपी कार्यालय में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। आत्मदाह की कोशिश कर रही महिला को किसी तरह पुलिसकर्मियों ने बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

खतौली निवासी सोनी उर्फ इरम की शादी 14 साल पहले भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी आजाद उर्फ सब्बू के साथ हुई थी। शुक्रवार दोपहर में परिवार की कई महिलाओं व पुरुषों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। यहां एसपी देहात आदित्य बंसल व एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत जन सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान सोनी ने बोतल से पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया। पेट्रोल उसकी आंखों में भी गिर गया। महिला पुलिसकर्मी ने पेट्रोल डालते हुए देखा तो दौड़कर उसे पकड़ लिया। महिला ने हंगामा भी किया।
एसपी सिटी व एसपी देहात ने महिला से जानकारी ली। महिला का कहना था कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। दो दिन पहले उसे बुरी तरह से पीटा गया। शिकायत करने पर उसका भाई उसे लेकर गया। तहरीर देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और आंखों में पेट्रोल गिरने व मारपीट के आरोप के चलते महिला को पुलिस भेज कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


महिला के भाई आदिल ने कहा कि उसकी बहन को ससुराल वाले व पति पीटता है। भोपा थाने में तहरीर दी गई थी। शुक्रताल पुलिस चौकी पर भी शिकायत की। वह बृहस्पतिवार को थाने गया तो जानकारी मिली कि बहनोई का शांतिभंग में चालान किया गया था, जिसे जमानत मिल गई।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
भोपा। पीड़िता के साथ मारपीट करने के बारे में दो दिन पहले तहरीर दी गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की बल्कि आरोपी पति का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। सही कार्रवाई न होने से पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। इसके बाद पुलिस ने आनन फानन में रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला ने आरोप लगाया कि पति आजाद उर्फ सब्बू ने अवैध हथियार से उसके साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया था। मारपीट में वह घायल हो गई थी। पति ने उसके भाई आदिल से भी मारपीट की। उसे देख लेने की धमकी भी दी। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें