फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न परिजन आए और न एसपी का जवाब, उत्कल हादसे में मरे व्यक्ति की शनाख्त में पेंच 

Sat, 28 Oct 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ट्रेन हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मारे गए अज्ञात व्यक्ति की शनाख्त में पेंच फंस गया है। जीआरपी के तमाम प्रयासों के बाद भी कार्रवाई शून्य से आगे नहीं बढ़ सकी है। जिसके चलते अज्ञात रामप्रकाश दास की असल पहचान से पर्दा नहीं हट सका है। मामले में न तो परिजन डीएनए टेस्ट को पहुंचे हैं और न ही भिंड के एसपी का कोई जवाब आ सका है। उधर, उत्कल हादसे की जांच में रेलवे कर्मचारियों से फिर से पूछताछ की जा सकती है। 
विज्ञापन

19 अगस्त की शाम करीब 5:46 पर खतौली रेलवे लाइन पर पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गई थी। ट्रेन हादसे में मौके पर 22 लोगों की मौत हुई थी, जबकि पांच लोगों की मौत उपचार के दौरान हुई है। हादसे में 200 से अधिक रेल यात्री घायल हुए थे। जीआरपी ने मृत वृद्ध यात्री का अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके दाहिने हाथ पर रामप्रकाश दास गुदा हुआ था, जिसकी मध्यप्रदेश के जिला भिंड के गांव कुनीनगर के भगवानदास और उनके भतीजे ने रामप्रकाश को अपना परिजन बताया था, लेकिन कोई सबूत पेश नहीं कर सके थे। इसको लेकर जीआरपी ने परिजनों के बताए पते पर मृतक के बारे में जांच-पड़ताल करने के प्रयास किए। भिंड के एसपी को लेटर भेजकर पते की तस्दीक कराई गई। साथ ही परिजनों को डीएनए टेस्ट के बुलाया गया। मामले में दो माह बीतने के बाद भी न तो परिजन आ सके और न ही भिंड के एसपी को रामप्रकाश दास के बारे में कोई जवाब आया है। मामले की विवेचना सीओ जीआरपी गाजियाबाद कर कर रहे हैं। नए सीओ आने के कारण रेलवे कर्मचारियों से दोबारा पूछताछ हो सकती है। एसओ जीआरपी किशन अवतार ने बताया कि फिलहाल रामप्रकाश दास को अज्ञात ही माना गया है। परिजन और भिंड के एसपी को इस बारे में कोई जवाब नहीं आ सका है, जिसके चलते शनाख्त नहीं हो सकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें