फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव पुरबालियान में खेत में बुग्गी निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव निवासी निसार पक्ष के लोग शौकत के खेत में से होकर अपनी गन्ने की बुग्गी निकाल रहे थे। अचानक बुग्गी खेत में पलट गई। इससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


गन्ना रेट से संतुष्ट नहीं है किसान
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य से किसान संतुष्ट नहीं हैं। किसानों का कहना है कि फसलों की लागत देखते हुए यह नाकाफी है। रालोद के युवा प्रदेश सचिव विकास बालियान ने मंसूरपुर में पत्रकारों को बताया कि डीजल, बीज, खाद व अन्य खर्चों में वृद्धि से किसानों की लागत बहुत अधिक आ रही है। प्रदेश सरकार से किसान कम से कम 350 रुपये की आशा कर रहा था। उनका कहना था रालोद के नेता चौधरी अजीत सिंह व चौधरी जयंत सिंह जैसा आदेश करेंगे कार्यकर्ता उनके निर्देश का पालन करेंगे। उनके साथ राजपाल, अनुज, रविंद्र, रोहित आदि मौजूद रहे। उधर, रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने दो दिन पूर्व खतौली त्रिवेणी शुगर मिल प्रशासन को चेतावनी देते कहा था कि तौल पर्ची में फेरबदल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रालोद की चेतावनी से मिल प्रशासन ने तौल पर्ची पूर्व की भांति जारी कर दी है। इससे किसानों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें