फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विहार में नहीं की कोई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विहार में नहीं की कोई कार्रवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला अवध विहार निवासी युवक की कोरोना से मौत के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने न तो युवक के परिजनों के सैंपल लिए और न ही सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

कोरोना से अब तक अधिक आयु वर्ग के लोगों की मौत के मामले ही ज्यादा सामने आए थे, लेकिन करीब 25 वर्षीय युवक की मौत से हर कोई हैरत में है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि युवक की करीब दो साल पहले ही शादी हुई थी। मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से युवक के घर पर क्वारंटीन का नोटिस चस्पा कर दिया गया है लेकिन किसी परिजन की जांच नहीं की गई। उसके अन्य परिजन भी कोरोना की चपेट में हो सकते हैं। इसलिए उनकी जांच करना जरूरी है। साथ ही मोहल्ले में सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया जाना चाहिए। उधर, सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि आज ही इस संबंध में जानकारी मिली है, जो भी जरूरी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें