फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के पहले दिन 193 चालान, एक मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के पहले दिन 193 चालान, दो पर मुकदमा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों के बीच शासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस दुपहिया चालकों व मास्क न लगाने वालों के खिलाफ सख्त रही। दिन भर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक मुकदमा दर्ज किया गया तो 193 चालान काटे गए।
विज्ञापन

कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों के बीच लागू किए गए 55 घंटे के लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस ने जिले भर में जमकर चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पहले दिन लॉकडाउन उल्लंघन का जनपद के रामराज थाने में दो लोगों के खिलाफ एक मुकदमा पंजीकृत किया गया। चेकिंग के दौरान बिना कारण के वाहन लेकर घर से निकलने वाले 81 लोगों के चालान काटे गए, वहीं चार हजार रुपये शमन शुल्क भी वसूल किया गया। सात ऐसे दुपहिया वाहन चालकों के भी चालान काटे गए, जिन्होंने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए दुपहिया पर दूसरी सवारी बैठाई हुई थी। इनसे 1750 रुपये का शमन शुल्क भी वसूल किया गया। इसके अलावा, बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। ऐसे 105 लोगों के चालान काटते हुए इनसे 11300 रुपये का शमन शुल्क भी वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें