फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में सपा नेता समेत आठ लोगों पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली का आरोप, मुकदमा दर्ज

Mon, 23 May 2022 02:16 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक सौरभ अग्रवाल समाजवादी पार्टी की जिला इकाई के पदाधिकारी हैं। सपा नेता समेत नौ लोगों पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में एक सपा नेता समेत नौ लोगों पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी अर्पित विजय के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर एक स्थानीय व्यापारी मनीष गुप्ता को बंदी बना लिया और उसे जमीन के एक मूल्यवान भूखंड का डीड ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन


इस मामले में सपा नेता समेत आठ के खिलाफ आईपीसी की धार 342, 386, 392, 406, 420, 323 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस शिकायत के आधार पर रविवार को नई मंडी थाने में नौ लोगों के खिलाफ आईपीसी की अन्य धाराएं लगाई गईं।

यह भी पढ़ें: LLB Student Murder:  इनामी सनी व अतुल के पीछे लगी तीन राज्यों की पुलिस, मां और एयर फोर्स में कमांडो की ट्रेनिंग ले रहे भाई को भेजा जेल
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक सौरभ अग्रवाल समाजवादी पार्टी की जिला इकाई के पदाधिकारी हैं। एक अन्य आरोपी संजीव माहेश्वरी जो गैंगस्टर है। वह इस समय एक अन्य मामले में लखनऊ जेल में बंद है। घटना पिछले साल की है। शिकायतकर्ता मनीष गुप्ता का आरोप है कि घटना के बाद डर की वजह से वह जिला छोड़कर चला गया और हाल ही में जनपद लौटा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें