फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंदुकी में जमीनी रंजिश के बीच संघर्ष, पांच महिलाओं समेत छह घायल

विज्ञापन
देवबंद सीएचसी से उपचार कराकर लौटते केंदुकी के घायल लोग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
केंदुकी में जमीन की रंजिश में संघर्ष पांच महिलाओं समेत नौ घायल
विज्ञापन

देवबंद। केंदुकी गांव में जमीन के विवाद में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में पांच महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कोतवाली में दी तहरीर में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

केंदुकी निवासी नसीमा और इरशाद पक्ष में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उक्त विवाद में पहले भी मारपीट हो चुकी है। रविवार को भी दोनों पक्षों में इसी रंजिश में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें नसीमा समेत उसका पुत्र और पुत्री घायल हो गए। जबकि इरशाद पक्ष की ओर से इरशाद समेत हिना पत्नी असलम, मुनीशा पत्नी फैयाज, सादिया पत्नी अरसलान, मो. अरशद और मो. रियाज घायल हो गए। कोतवाल प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि दोनों पक्षों के घायल सीएचसी में उपचार करा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें