फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक के विकास के लिए साढ़े नौ करोड़ का प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के विकास के लिए साढ़े नौ करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन

पुरकाजी। खंड विकास कार्यालय सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख मालती रानी व बीडीओ रंजीत सिंह के समक्ष अपने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रस्ताव पेश किए।
बैठक में बीडीओ द्वारा कृषि विभाग, सहकारिता, सामुदायिक शौचालय, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, पेयजल आदि योजनाओं की चयन प्रक्रिया एवं लाभ की जानकारी दी गई। बताया गया कि राज्य व केंद्रीय वित्त, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका से संबंधित करीब साढ़े नौ करोड़ रुपयों का वार्षिक बजट व्यय स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पंकज त्यागी, मनोज चौहान, नवाब सिंह, ग्राम प्रधान रविंद्र चौधरी, मनीष चौधरी, बलिहार सिंह, शक्ति सिंह, संत लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य धीर सिंह, इस्तेखार, सोनू गुर्जर, रविंद्र कुमार, नसीमा, रेणु, पिंकी के अलावा डॉ. अरुण कुमार, संयुक्त खंड विकास अधिकारी ओमबीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी आनंद कुमार, लोकेश सैनी, सुनील त्यागी, शकील अहमद, देव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें