फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: सपा-रालोद के बीच होगा मुकाबला, ये चार ऐसे वार्ड, जहां दोनों दलों के प्रत्याशी होंगे मैदान में

Wed, 19 Apr 2023 07:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

निकाय चुनाव 2023 : यूपी के इस जिले में सपा और रालोद के बीच मुकाबला होगा। जिले में ये चार ऐसे वार्ड हैं, जहां दोनों दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे।
विज्ञापन
नगरीय निकाय चुनाव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में निकाय चुनाव में सपा, रालोद और आसपा गठबंधन के बीच चली आ रही टिकट बंटवारे की रार किसी हद तक खत्म हो गई है। दोनों दलों के प्रतिनिधिमंडल के बीच कई घंटे बातचीत हुई। करीब 15 वार्डों पर एक ही प्रत्याशी उतारने पर सहमति बन गई। मगर, चार वार्ड ऐसे हैं, जहां दोनों दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन


सभासद प्रत्याशियों के टिकट बंटवारे को लेकर गठबंधन के बीच सियासी मतभेद हो गए थे। शहर में ऐसे करीब 19 वार्ड थे, जिन पर दोनों ही दलों के प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन कर दिया था। बयानबाजी की गूंज लखनऊ तक हुई। बुधवार को रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, संगठन महासचिव अजीत राठी, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, धर्मेंद्र नीटू, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर और बॉबी त्यागी के बीच शहर के मेरठ रोड स्थित रेस्टोरेंट में बातचीत हुई। कई घंटे चली बातचीत के बाद दोनों दलों में करीब 15 वार्डों पर एक ही प्रत्याशी लड़ाने पर सहमति बन गई। तय किया गया कि दूसरे दल का प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले लेगा।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: सपा ने साफ की तस्वीर, इन दो सीटों पर नहीं लड़ेगी चुनाव, रालोद का करेगी समर्थन

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मगर, शहर के वार्ड 41, 43, 22 और तीन में प्रत्याशियों पर सहमति नहीं बन सकी। तय किया गया कि यहां दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशी चुनाव लड़ाएंगे। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक और सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने गठबंधन पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। कुछ वार्डों पर प्रत्याशियों के पीछे नहीं हटने के कारण सहमति नहीं बन सकी, जिस कारण दोस्ताना मुकाबले होंगे। गठबंधन पूरी तरह एक हो गया है। दोनों पालिकाओं और आठ नगर पंचायतों में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: सपा जिलाध्यक्ष के बयान से मची खलबली, दिलाई राज्यसभा की याद, गठबंधन में बढ़ी दरार, जानें क्या है माजरा

अध्यक्ष पद पर दो जगह ही सपा का सिंबल
निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर सपा दो जगह ही सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। शहर पालिका सीट पर लवली शर्मा और बुढ़ाना नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए उमा त्यागी चुनाव के मैदान में है। हालांकि मीरापुर और चरथावल सीट भी सपा के हिस्से में आई थी, लेकिन यहां पर सपा ने सिंबल के बजाए अपने प्रत्याशियों को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें