मुजफ्फरनगर। उत्तरी रामपुरी में मिले नवजात को तालाब किनारे जिंदा हालत में फेंका गया था। इसके बाद उसे कुत्ता खींच लाया था। कुत्ते के नोंचने से उसकी मौत हो गई थी। यह मानते हुए पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की है। क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
तीन दिन पहले शहर कोतवाली क्षेत्र में दोपहर के समय एक नवजात कन्या मृत हालत में मिला था। उसे एक कुत्ता तालाब से खींच कर बाहर लाया था। उसके दोनों हाथ व पैर का पंजा गायब था। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इस मामले में शहर कोतवाली में दरोगा आयुष्मान शर्मा ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। लिखाया गया कि किसी व्यक्ति को नवजात को जिंदा हालत में इस उद्देश्य से फेंका गया था ताकि उसकी मौत हो जाए। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद