नई मंडी इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी समेत 55 कोरोना संक्रमित
मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 55 नए केस मिले हैं। नई मंडी इंस्पेक्टर, एक चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मी और जिला जेल के आठ बंदी और पॉजिटिव आए हैं। वहीं 49 लोग ठीक हुए। इसके बावजूद सक्रिय केस 521 है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 55 नए केस कोरोना के मिले हैं। नई मंडी कोतवाली के इंस्पेक्टर, एक चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मी पॉजिटिव आए है। जिला कारागार में आठ और बंदी संक्रमित मिले हैं। अब तक ढाई सौ से अधिक बंदी पॉजिटिव आ चुके हैं। सुजडू में छह, सैनी नगर में दो, बुढ़ाना में दो, गौशाला रोड पर दो, कंबलवाला बाग में तीन, साउथ सिविल लाइन में दो मरीज मिले हैं। इनके अलावा गांधीनगर, ककरौली, शुक्रताल, चूड़ियाला, चौकड़ा, गंगारामपुरा, सुभाषनगर, साकेत, शिव नगर, मल्हूपुरा, निरालानगर, साउथ भोपा रोड, मिमलाना रोड, कृष्णापुरी, इंद्रा कालोनी, द्वारिका सिटी, भारत माता चौक, पंचमुखी, बंसत बिहार, शहर मार्केट में भी एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला है। टोटल केस 1853 हो गए। एक्टिव केस 521 है, जबकि 1306 मरीज ठीक हो गए हैं।