फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बना नया बूथ, रात 10 बजे तक लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना नया बूथ, रात 10 बजे तक लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोनारोधी टीकाकरण बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है। जिला अस्पताल में नया बूथ बनाया गया है, जिस पर रात दस बजे तक कोरोना से बचाव का टीका लगेगा। इसके अलावा नुमाइश मैदान में चल रहे मेले में भी स्वास्थ्य विभाग के बूथ पर रात 10 बजे तक टीका लगेगा।
सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया नागरिक अब रात 10 बजे तक अपना कोविड टीकाकरण करा सकते हैं। इसके लिए जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी के सामने कोविड टीकाकरण बूथ बनाया गया है, जहां पर नागरिक प्रात: आठ बजे से लेकर रात 10 बजे तक अपनी सुविधा अनुसार कोविड टीकाकरण करा सकते हैं। यह टीकाकरण केंद्र नियमित रहेगा और वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। नागरिक अपनी पहली व दूसरी दोनों डोज यहां पर आकर लगवा सकते हैं। इस सुविधा से नौकरी पेशा वाले या अन्य ऐसे लोग लाभान्वित होंगे, जो दिन में वैक्सीन लगाने से वंचित रह जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया नुमाइश मैदान में चल रहे दीपावली महोत्सव में भी शाम पांच से लेकर रात दस बजे तक कोविड टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं, जिन लोगों की दूसरी डोज का समय पूरा हो गया है वह समय से अपने निकटतम केंद्र पर जाकर अपनी दूसरी डोज अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें